फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अमरा के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, इसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि हरदोई निवासी श्यामसुंदर द्विवेदी पुत्र पदम नाथ व दिव्या पत्नी शोभित तथा सीतापुर निवासी सुरेंद्रनाथ मिश्रा का परिवार कार में सवार होकर ललितपुर स्थित देवस्थल पर गए हुए थे। वहां से सोमवार को दोपहर लौट रहे थे। कार जैसे ही अमरा गांव के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दिव्या (24), श्याम सुंदर द्विवेदी (50), सुरेंद्रनाथ मिश्रा उनकी पुत्री लक्ष्मी मिश्रा व पुत्र शुभम मिश्र, राजू पुत्र नरेश चंद्र मिश्रा, हिमांशु त्रिपाठी पुत्र राधेश्याम त्रिपाठी घायल हो गए।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 , एंबुलेंस तथा मोंठ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मोंठ अस्पताल पहुंचाया। जहां पर सभी को प्रारंभिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी गई। परिजन झांसी अस्पताल पहुंचे, जहां से देर शाम सभी को एंबुलेंस से अपने घर सीतापुर और हरदोई ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें