फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वसु नक्षत्र में मनेगा श्रीराम का जन्मोत्सव

विज्ञापन
नवरात्र के मौके पर केकेपुरी के शिव दुर्गा हनुमान मंदिर में मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार करते पुजा?
विज्ञापन
झांसी। महानगर के मंदिरों में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव दो अप्रैल को मनाया जाएगा। दोपहर 12 बजे पुनर्वसु नक्षत्र एवं सिद्धि योग में भगवान श्रीराम की जन्मोत्सव आरती होगी। हालांकि मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में वह घरों में मर्यादा पुरुषोत्तम का जन्मोत्सव उत्साह व भक्ति से मनाएंगे। नवमी पर ही व्रत का सभी श्रद्धालु परायण करेंगे।
विज्ञापन

चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को भगवान श्री राम का जन्मोत्सव हर साल मनाया जाता है। मंदिरों में पुजारियों द्वारा दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव की आरती की जाएगी। वहीं घरों में श्रद्धालु जन्मोत्सव की आरती करेंगे और भगवान को प्रसाद अर्पण करेंगे। महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार शाम 7:30 बजे के बाद पुख्य नक्षत्र शुरू हो जाएगा। उनके अनुसार अष्टमी का पूजन बुधवार को होगा। जिनके यहां अष्टमी का पूजन होता है। वह सुबह दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और घर की कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लें। वहीं नवमी की पूजा में मां दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों का ध्यान कर माता की अखंड ज्योत का पूजन करें और हवन करें।
सप्तमी पर की मां काली की विशेष पूजा
झांसी। महानगर में मंगलवार को चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर मां काली की विधिवत पूजा अर्चना हुई। घरों में श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ कर मंत्रों का जाप किया। इधर देवी मंदिरों में भी हवन हुए और महाकाली की आरती की गई। लक्ष्मी गेट स्थित महाकाली मंदिर में सुबह मंगला आरती हुई। इसके बाद सप्तम कालरात्रि का पूजन हुआ और हवन किया गया। इस मौके पर मां काली से संपूर्ण विश्व को कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रार्थना की गई। मध्य रात्रि में भी मां महाकाली की महा आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें