फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं के झोकों के बीच आएगा नया साल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ठंड का सितम बुधवार को भी बरकरार रहा। न्यूनतम पारा पांच डिग्री तक जा पहुंचा। धूप तो खिली लेकिन सूरज से हटते ही सर्द हवाओं ने ठिठुरा दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नए साल का स्वागत भी सर्द हवाओं के बीच होने के आसार हैं। एक जनवरी के बाद से सर्दी का असर कुछ कम हो सकता है।
विज्ञापन

सर्दी का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा। लोग देर तक कंबल और रजाइयों में रहे। ऑफिस, दुकान जाने का समय नजदीक आने पर जल्दबाजी में तैयार होकर रवाना हुए। बाजारों में भी स्वेटर और गर्म कपड़ों की दुकान पर अच्छी खासी भीड़ देखी गई। लोग ठंड से बचाव और नए साल के स्वागत के लिए पसंद के कपड़े खरीदते देखे गए। स्कूटी और अन्य दोपहिया वाहन चालक भी खुद को सर्दी के कहर से बचाने के लिए जैकेट, मफलर, टोपा और ग्लव्ज पहने रहे।
मौसम विभाग के पूर्वानुसान के अनुसार 31 दिसंबर को भी दिन भर कड़ाके की ठंड रहेगी। लोग जब जश्न में सराबोर होंगे उस वक्त शीत लहर चल रही होंगी। सर्दी बढ़ने से एक ओर लोग आनंदित हैं, वे मौसम का मजा ले रहे हैं। पसंदीदा व्यंजन और कपड़े पहन रहे हैं। वहीं, तापकान गिरने से बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में कोल्ड डायरिया की गिरफ्त में आ रहे हैं। बदन में दर्द, पैरों की उंगलियों पर सूजन की शिकायत भी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें