फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी पर रखी मोटर खराब, एक हजार घरों तक नहीं पहुंचा पानी

विज्ञापन
खाती बाबा में बनी पानी की टंकी की फुकी पड़ी मौटर। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। खाती बाबा पानी की टंकी पर रखी दो में से एक मोटर खराब हो गई है। इससे दीनदयाल नगर समेत आसपास के कई क्षेत्रों की जलापूर्ति दो दिन से ठप है। कई गलियों के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। एक हजार से अधिक परिवार परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

खाती बाबा पानी की टंकी पर जलापूर्ति के लिए दो मोटर हैं। इनमें एक मोटर मंगलवार को खराब होने से ईसाई टोला, दीनदयाल नगर, संत एंथोनी कॉलोनी, शांतिकुंज व खाती बाबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की आपूर्ति ठप पड़ गई है। दूसरे दिन भी मोटर ठीक न होेने से लोग परेशान रहे। लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। इस संबंध में जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि मोटर की मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन

हमारे क्षेत्र में रात तीन बजे जलापूर्ति होती है। रात भर जागे, लेकिन पानी नहीं आया। दिन में पता चला की मोटर खराब हो गई है।
मनोज चार्ल्स, ईसाईटोला।
जो भी बचत में पानी था। वह दूसरे दिन खत्म हो गया। अब तो घर में एक बाल्टी भी पानी नहीं है। बहुत परेशान हो रही हूं।
निर्मला पास्कर, संत एंथोनी कॉलोनी।
दो दिन से नल से पानी न आने के कारण पड़ोसी के यहां लगी बोरिंग से पानी भरना पड़ रहा है। नल से पानी कब आएगा। यह भी पता नहीं है।
वीरेंद्र परिहार, शांतिकुंज।
घर में पानी खत्म हो गया है। हैंडपंप से लाना पड़ रहा है। जलसंस्थान को एक अतिरिक्त मोटर का इंतजाम रखना चाहिए, ताकि लोगों को दिक्कत न हो।
सपना सिंह, खातीबाबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें