फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तीन दिन तक चली बाजार में यातायात की नई व्यवस्था, चौथे दिन लगा रहा प्रतिबंधित वाहनों का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजारों में यातायात को सुगम बनाने के लिए लागू की गई नई व्यवस्था चौथे दिन ही धड़ाम हो गई। बाजारों में दिन भर धड़ल्ले से प्रतिबंधित वाहनों की आवाजाही जारी रही, जिससे जगह-जगह जाम भी नजर आया। लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे कारोबार भी प्रभावित रहा।



पुराने शहर के बाजार मानिक चौक, बड़ाबाजार, सुभाष गंज, सराफा, बाजार, गंधीगर टपरा आदि स्थानों पर दिन में कमोबेश हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोग यहां आने से कतराने लगे हैं। इसका असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। बाजारों को इस स्थिति से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से 15 जनवरी से इन बाजारों में नई व्यवस्था लागू की गई थी।
विज्ञापन


इसके तहत बाजारों में दोपहर 12 से रात आठ बजे तक के लिए ऑटो, ई-रिक्शा, लोडर और चौपहिया का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। केवल मरीजों के वाहन, एंबुलेंस व स्कूली वाहनों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया था। पुलिस की सख्ती से शुरुआत के दो-तीन दिन तक यह व्यवस्था ठीक चली लेकिन शनिवार को यह पूरी तरह से धड़ाम नजर आई। बाजारों में दिन में ऑटो, लोडर व ई-रिक्शा के अलावा चौपहिया तक दिखाई दिए।



यहां तक की गंधीगर टपरा पर तो एक एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रही। हालांकि, इस दौरान पुलिस ने सख्ती भी की और 49 वाहनों के चालान काटे।

व्यापारियों ने ली थी लोडर की परमिशन

यातायात पुलिस की ओर से दोपहर 12 से रात आठ बजे तक के लिए तिपहिया लोडिंग गाड़ियों का बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। लेकिन माल की आवाजाही न होने से व्यापार में नुकसान का हवाला देते हुए कुछ व्यापारियों ने यातायात पुलिस से लोडर गाड़ियों की परमिशन ले ली थी। इसके बाद से बाजार में लोडर की आवाजाही बनी रही।



ड्रोन कैमरों से भी होगी निगरानी



प्लान के मुताबिक, बाजारों की यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए अब यातायात पुलिस बाजारों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी करेगी। प्रतिबंधित किए गए वाहनों के बाजार में पाए जाने पर कार्रवाई होगी। यातायात पुलिस ने आठ प्वाइंट बनाए हैं, जिन पर पुलिस की तैनाती कर वाहनों को बाजारों में प्रवेश से रोका जा रहा है लेकिन तमाम वाहन गलियों के रास्ते में बाजारों में पहुंच जाते हैं। इन वाहनों को पकड़ने के लिए अब ड्रोन का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन


0000



बाजारों के यातायात को प्लान के मुताबिक ही संचालित किया जाएगा। इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। शनिवार को भी 49 वाहनों के चालान काटे गए। इसमें और तेजी लाई जाएगी। - स्नेहा तिवारी, सीओ यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें