फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कोच मरम्मत की रफ्तार बढ़ाने के लिए बनेगी नई सिक लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ट्रेन के कोचों की मरम्मत की रफ्तार बढ़ाने के लिए झांसी में एक नई सिक लाइन बनाई जाएगी। अभी यहां रोजाना चार कोचों की मरम्मत होती है, लेकिन नई लाइन के बन जाने से यह संख्या दोगुनी हो जाएगी। इससे ट्रेनों के लिए कोच आसानी से उपलब्ध रहेंगे।
झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के पास अभी एक सिक लाइन स्थित है। इसमें कोचों की मरम्मत का काम किया जाता है। कोचों की सभी खामियों को दूर कर दोबारा से उन्हें संचालन के लिए दिया जाता है। इस सिक लाइन में अभी रोजाना चार कोचों की मरम्मत की जाती है। लेकिन, अब एक और सिक लाइन बनाने की तैयारी है। इसके बन जाने से यहां रोजाना आठ कोचों की मरम्मत की जा सकेगी। इसका खाका तैयार किया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी रेल मंडल में ग्वालियर में छह करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सिक लाइन बनाने काम शुरू होने जा रहा है। इसके बाद अब झांसी में भी सिक लाइन बनाई जाएगी। अभी इसका खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें