फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नए प्रावधानों से विवादों के निस्तारण में होगी आसानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यहां वक्फ बोर्ड की 20 संपत्तियों पर विवाद है। वक्फ कानून में संशोधन के बाद अब जिलाधिकारी को ऐसे विवादों को निपटाने का अधिकार होगा। जिले में वक्फ की 143 संपत्तियां हैं, जिनमें 20 संपत्तियां ऐसी हैं, जो राजस्व अभिलेखों में वक्फ के नाम पर दर्ज नहीं हैं।
वक्फ बोर्ड का सबसे ज्यादा कब्जा तालबेहट में तो मड़ावरा में सबसे कम है। तालबेहट तहसील क्षेत्र में आठ, ललितपुर में चार, मड़ावरा में दो, महरौनी में चार और पाली में दो संपत्तियों पर वक्फ का अवैध कब्जा है।
विज्ञापन

तालबेहट तहसील में वक्फ बोर्ड की आठ संपत्तियों में ग्राम सेरवास कलां में सिंचाई विभाग की 00.01 हेक्टेयर पर कब्रिस्तान, ग्राम कदीमपुरा में 0.413 हेक्टेयर पत्थर की जमीन पर इमामबाड़ा, ग्राम बार में पहाड़ पर 0.769 हेक्टेयर में बाबा मुगलशाह व यकीन शाह की मजार, ग्राम कदीमपुरा में राजस्व विभाग में दर्ज 1.335 हेक्टेयर भूमि पर कब्रिस्तान, ग्राम सेमराडांग में 0.62 डिसमिल भूमि पर कब्रिस्तान, कस्बा तालबेहट में किला की 0.20 हेक्टेयर भूमि पर दरगाह, राजस्व विभाग की 0.12 में ईदगाह, ग्राम टेटा में सरकारी भूमि पर जमालशाह की दरगाह है।
तहसील महरौनी के ग्राम बानपुर में ग्राम सभा की 0.02 हेक्टेयर भूमि पर ईदगाह, कस्बा महरौनी में नगर पंचायत की 0.004 हेक्टेयर भूमि पर चबूतरा, यहीं पर सरकारी भूमि पर बने रैनबसेरे की जमीन जामा मस्जिद के नाम से वक्फ में दर्ज है।
कस्बा महरौनी में ग्राम सभा की भूमि पर ईदगाह, तहसील ललितपुर में मोहल्ला घुसयाना में नगर पालिका की नजूल भूमि पर जामा मस्जिद, आजादपुरा में ईदगाह, ग्राम कुंआतला में ग्राम सभा की भूमि पर कब्रिस्तान, ग्राम बिरधा में ग्राम सभा की भूमि पर पुरानी मस्जिद दर्ज है।
विज्ञापन

तहसील पाली अंतर्गत ग्राम नाराहट में ग्राम सभा की भूमि पर मस्जिद, ग्राम गौना में ग्राम सभा की भूमि पर कब्रिस्तान स्थित है।

पूर्व में हो चुकी है शिकायत
विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड बार के अध्यक्ष कृपाल सिंह बुंदेला ने बीते साल अगस्त में पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था। बताया था कि बार मौजा की ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर विशेष समुदाय द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इसी प्रकार एक अवैध निर्माण पडेरा तालाब के पास सपा सरकार में किया गया था। उन्होंने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें