फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी मंडल की झोली में आई नई अमृत भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी रेल मंडल को झोली में नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन आई है। यह अमृत भारत बनारस से होते हुए झांसी, गोविंदपुरी, प्रयागराज के रास्ते हड़पसर महाराष्ट्र जाएगी। रेल अफसरों के मुताबिक 28 अप्रैल को इस ट्रेन का शुभारंभ होगा। ट्रेन का समय अभी तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस (02531) बनारस से 28 अप्रैल को चलेगी। बनारस से शाम 4.45 पर चलकर प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी के रास्ते रात 2:40 बजे झांसी पहुंचेगी। यहां से 22:40 बजे हड़पसर पहुंचेगी। वापसी में 00:55 बजे हड़पसर से चलकर रात 2:30 बजे झांसी से होते हुए शाम 5:35 बजे बनारस पहुंचेगी वहीं, झांसी मंडल के मानिकपुर से अमृत भारत एक्सप्रेस (22111/22112) भी गुजरेगी। यह ट्रेन से अयोध्या से ठाणे के बीच चलेगी। सीपीआरओ के मुताबिक इन दोनों ट्रेनों का नियमित संचालन बाद में तय होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें