फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्तव्यों का बोध कराता है नेताजी का जीवन

Tue, 24 Jan 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
netaji subhash news - फोटो : demo
विज्ञापन
सोमवार को शहर के विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक संगठनों ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। इसमें लोगों ने आजादी मे सुभाष चंद्र बोस के योगदान याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। 
विज्ञापन

नेताजी सुभाष जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में गांधी भवन से सुभाष चंद्र बोस की जीवनी की झांकियों का जुलूस निकाला गया। इस मौके पर प्रदीप जैन आदित्य, मृत्युंजय नेपाली, नरोत्तम स्वामी, सुनील नैनवानी मौजूद रहे।
सुभाष मार्केट व्यापार मंडल के तत्वावधान में सुभाष पार्क में जयंती मनाई गई। इसमें महापौर किरन वर्मा ने बताया कि बोस का नारा ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ वर्तमान परिवेश में हमें कर्तव्यों का बोध करवाता है। इस मौके पर संतोष साहू, दिलबाग सिंह भुसारी, पंकज शुक्ला, चौधरी फिरोज, बालस्वरूप साहू, गणेशराम चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित विचार गोष्ठी में व्यापारी नेता संजय पटवारी ने नेताजी के  आदर्शों पर चलने की बात कही। इस मौके पर शिवराज सिंह, एनआर सिंह, दुर्गाप्रसाद गुप्ता मौजूद रहे।
जय मां काली सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने नेताजी को आजादी का प्रमुख नायक  बताया। इस मौके पर सुनील खरे, विशेषांक तिवारी, अपर्णा दुबे, जगमोहन बड़ौनिया, मौजूद रहे।
शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने कहा कि नेताजी ने अंग्रेजों के हौसले पस्त कर दिए थे। इस मौके पर प्रदीप जैन आदित्य, राजेंद्र रेजा, अरविंद वशिष्ठ, राजेंद्र शर्मा, अनिल बट्टा, मजहर अली, रामस्वरूप, देवी सिंह उपस्थित रहे। 
भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकर्ताओं ने सीपरी बाजार में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मंगल श्रीवास्तव, ज्वाला श्रीवास्तव, अतुल सिन्हा मौजूद रहे।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तालपुरा स्थित कार्यालय पर सभा हुई। इसमें शिरोमणि सिंह राजपूत, रामचरन, कौशल सिंह, मलखान सिंह मौजूद रहे।
यूथ वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में केके साहू, मनोज कुमार वर्मा, रवि निगेतिया मौजूद रहे।
इसके अलावा अखिल भारतीय चित्रांश महासभा, शहीद भगत सिंह क्रांति सेना, बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान, बड़ा मठ चाचर समिति, अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के कार्यकर्ताओं ने भी नेताजी की जयंती मनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें