फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम वोटर एप पर देखें प्रत्याशी की ‘कुंडली’

Sun, 22 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
election news jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
अगर आप अपने क्षेत्र के प्रत्याशी के बारे में जानकारी चाहते हैं तो आपको एम वोटर एप डाउनलोड करना होगा। इस पर प्रदेश भर के सभी प्रत्याशियों का पूरा ब्योरा उपलब्ध रहेगा। मतदाताओं को सहूलियत देने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग यह एप बुधवार को लांच करेगा। एप से चुनाव कार्यक्रम और वोटर पर्ची भी प्राप्त की जा सकेगी। इसके अलावा आयोग की वेबसाइट पर भी उम्मीदवारों की जानकारी उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन

चुनाव आयोग की वेबसाइट ceo.up.gov.in पर बुधवार को एम वोटर एप लांच किया जाएगा। वेबसाइट पर एप का लिंक खोलने पर वोटर सर्च का आप्शन मिलेगा।

इस आप्शन पर जाकर मतदाता अपना वोटर नंबर देख सकेंगे। यह एक तरह से वोटर पर्ची होगी, जिसमें मतदाता का नाम, नंबर, बूथ संख्या और मतदान की तारीख लिखी होगी। यही नहीं वोटर लिस्ट की पीडीएफ फाइल भी डाउनलोड की जा सकेगी। इसके अलावा एप में पूरे चुनाव कार्यक्रम की जानकारी होगी। नो योर कैंडीडेट ऑप्शन पर क्लिक करने पर प्रदेश के किसी भी विधानसभा क्षेत्र के किसी भी प्रत्याशी के बारे में जानकारी मिल जाएगी। इसमें प्रत्याशी की शैक्षिक योग्यता, संपत्ति की जानकारी और राजनीतिक ओर आपराधिक रिकार्ड का पूरा ब्योरा दर्ज होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें