बसरिया गांव निवासी मन्नू देवी पत्नी धर्मदास परिवार के साथ रहती थीं। परिजनों का कहना है पड़ोस में ही उसका भतीजा मानवेंद्र रहता है। रात में मानवेंद्र का परिवार वालों से विवाद हो गया। मानवेंद्र ने गाली गलौज शुरू कर दी। यह सुनकर मन्नू देवी उसे गाली देने से मना करने पहुंचीं। इसी दौरान गुस्से में आकर मानवेंद्र ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर मन्नू देवी पर दे मारी।
गले एवं कंधे में गहरी चोट आने से मन्नू देवी की मौत हो गई। आरोपी ने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया। एसपी आरए डॉ.अरविंद कुमार का कहना है आरोपी को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक हत्या की सही वजह मालूम नहीं चल सकी है।