फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रांसफर हुआ न प्रभार मिला, निदेशालय से की शिकायत

Mon, 31 Aug 2026 01:47 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के पूर्व वरिष्ठ एमआईएस अफसर गोविंद सिंह ने नगरीय परिवहन निदेशालय, लखनऊ में शिकायत भेजी है। उन्होंने अपनी सेवा स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उनका आरोप है कि उन्हें मौखिक रूप से स्थानांतरण की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन

गोविंद सिंह को 11 नवंबर, 2024 को मौखिक स्थानांतरण बताया गया था। लेकिन, आज तक उन्हें कोई लिखित आदेश नहीं मिला है। इसमें स्थानांतरण, कार्यमुक्त, जॉइनिंग या सेवा समाप्ति से संबंधित कोई दस्तावेज शामिल नहीं है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधीन सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में उनकी नियुक्ति एमआईएस अफसर पद पर करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। गोविंद ने लगभग छह से सात माह नौकरी की थी।
जांच कराई जाएगी
गोविंद का आरोप है कि तत्कालीन अफसरों ने उन्हें मौखिक रूप से कार्यमुक्त किया। डेढ़ साल से अधिक समय बीतने पर भी कोई दस्तावेज नहीं मिला। उन्होंने झांसी सिटी बस सेवा में नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया है। गोविंद ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। नगरीय परिवहन निदेशालय ने पूरे मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश चंद्र सिंह आर्य ने बताया कि शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें