फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज के इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच शुरू

विज्ञापन
Negligence
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीज के इलाज में लापरवाही के मामले की जांच शुरू हो गई है। अपर जिलाधिकारी ने इस संबंध में लोगों से जानकारी व साक्ष्य मांगे हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मणगंज निवासी मुकेश अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि उनके भतीजे योगेश अग्रवाल (38) को कोविड जांच के उपरांत चिकित्सक की सलाह पर 14 अगस्त को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया था। हालत बिगड़ने पर 24 अगस्त को दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां 26 अगस्त को उनकी मौत हो गई। मुकेश ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। इसकी जिलाधिकारी आंद्रा वासमी से मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए थे। इसकी जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी राम अक्षयवर चौहान को सौंपी गई थी। अपर जिलाधिकारी ने लोगों से उक्त मामले के संबंध में जानकारी व साक्ष्य मांगे हैं। लोग 22 सितंबर तक कार्यालय में उपस्थित होकर ये उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें