फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शिकायतों के सत्यापन में लापरवाही, 16 अफसरों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता को लिखा पत्र
विज्ञापन

- 1912 पर प्राप्त शिकायतों के सत्यापन के लिए उपभोक्ताओं को कॉल कर स्पष्ट करने के दिए गए थे निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। 1912 पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सत्यापन में बिजली विभाग के कुछ अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। इनमें 16 अधिकारी ऐसे रहे जिन्होंने 10 दिन में एक भी उपभोक्ता को फोन कॉल नहीं किया गया। इसे दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी नितीश कुमार ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा है।

बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर उपभोक्ता विद्युतापूर्ति, बिलिंग, मीटर व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त की शिकायतें दर्ज कराते हैं। कई बार शिकायतों के गलत तरीके से निस्तारण के मामले सामने आते हैं। ऐसे में उपभोक्ता परेशान होते हैं। ऐसे में उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने इसकी जांच के निर्देश दिए। 25 अगस्त से 4 सितंबर तक चलाए गए अभियान में विभागीय अधिकारियों ने शिकायकर्ता से बातचीत कर फीडबैक लिया। इस कार्य में झांसी मंडल के 59 अधिकारियों को लगाया गया था।
विज्ञापन


8,474 शिकायतों के सत्यापन का दिया गया था लक्ष्य
- विभाग ने झांसी मंडल की 8,474 शिकायतों के सत्यापन का लक्ष्य दिया। इनमें झांसी मंडल अंतर्गत ललितपुर की 1695, उरई की 2729, झांसी शहर की 2268 व झांसी देहात की 1689 शिकायतें रहीं। इनमें झांसी मंडल के प्रत्येक अधिकारी को 10-10 शिकायतों के निस्तारण का परीक्षण करने के निर्देश दिए थे।


इन अफसरों पर होगी कार्रवाई
- उपखंड अधिकारी मोंठ, अधिशासी अभियंता ललितपुर ग्रामीण, उप खंड अधिकारी नझाई ललितपुर, उप खंड अधिकारी माधोगढ़ उरई, उप खंड अधिकारी मुन्नालाल पावर हाउस झांसी, अधिशासी अभियंता झांसी शहर, सहायक अभियंता टेस्ट ललितपुर, अधिशासी अभियंता टेस्ट शहर झांसी, सहायक अभियंता टेस्ट ग्रामीण, उप खंड अधिकारी मऊरानीपुर ग्रामीण, सहायक अभियंता टेस्ट ललितपुर, सहायक अभियंता टेस्ट ग्रामीण ललितपुर, सहायक अभियंता टेस्ट उरई।
विज्ञापन



बॉक्स में -

इन शिकायतों का किया गया परीक्षण

- बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता, बिल की गड़बड़ी, मीटर से संबंधित शिकायतें, नए कनेक्शन से संबंधित शिकायतें।

वर्जन -
- 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण का परीक्षण करने के लिए सत्यापन कराया गया। इसमें 16 अधिकारी ऐसे रहें, जिन्होंने एक भी फोन काल करके परीक्षण नहीं किया। उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, यदि यह संतोषजनक नहीं होता है तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - केपी खान, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें