फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजली आपूर्ति में लापरवाही, हटाए गए झांसी के मुख्य अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने प्रदेश की बिजली आपूर्ति व्यवस्था की ऑनलाइन समीक्षा बैठक के दौरान की कार्रवाई, आंधी-पानी के बाद झांसी, मऊरानीपुर, जालौन, महोबा समेत कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल न होने पर शासन सख्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ/झांसी। बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर झांसी के मुख्य अभियंता मोहम्मद सगीर को हटा दिया गया है। यह कार्रवाई शनिवार देर रात ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आपूर्ति की ऑनलाइन समीक्षा के दौरान की। उन्होंने पाया कि आंधी-पानी के बाद झांसी, मऊरानीपुर, जालौन, महोबा समेत कई क्षेत्रों में आपूर्ति व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी है। इसके साथ ही
सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशकों एवं निदेशक (तकनीक) को प्रभावित इलाके में जाकर मौका मुआयना करने का निर्देश दिया गया है।
समीक्षा के दौरान सर्वाधिक शिकायतें झांसी जोन से मिलने पर ऊर्जा मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देश दिया कि किसी भी फीडर में एक से अधिक बार शटडाउन न लिया जाए। फीडर से संबंधित जो भी कार्य कराना हो, एक ही बार में करा लिया जाए। ऊर्जा मंत्री ने कहाकि आंधी-तूफान, बारिश एवं पेड़ों के गिरने से जहां पर अभी भी विद्युत आपूर्ति दुरुस्त नहीं हुई हैं, वहां युद्धस्तर पर लगकर कार्य किया जाए। आकस्किम योजना बनाकर विद्युत आपूर्ति के व्यवधानों को दूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



5 वजहें... जिन्होंने तैयार की कार्रवाई की जमीन
शिकायतों का प्रभावी निस्तारण नहीं

गर्मी शुरू होने से पहले हालात नहीं देखे
बिजली चोरी नहीं रुकी , एकाएक बढ़ी खपत

बिगड़ी आपूर्ति व्यवस्था में नहीं हुआ सुधार
गर्मी में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं कर सके

देहात और सिटी के लिए
टीजर
पिछले साल भी हटाए गए थे मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें