फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशनः झांसी में जरूरतमंदों को दी सामग्री, सक्रिय है हेल्पलाइन

Thu, 23 Apr 2020 02:41 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
जरूरतमंदों को दी गई राशन सामग्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के दरम्यान जरूरतमंद वर्ग के लोगों के समक्ष खाने-पीने की सामग्री का संकट न हो, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की हेल्पलाइन (7617566165) लगातार सक्रिय बनी हुई है। फाउंडेशन से जुड़ीं सामाजिक संस्थाएं लगातार जरूरतमंदों तक भोजन व राशन सामग्री पहुंचाने के काम में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


बुधवार को जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय अपनी टोली के साथ बड़ागांव के ग्राम पालर में पहुंचे। यहां एक सैकड़ा से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राशन व दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गईं। वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। साथ ही सभी को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के उपाय भी बताए गए।

वहीं, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिलीप पांडेय की अगुवाई में भोजन रथ सीपरी बाजार, रेलवे कॉलोनी, ग्राम बाजना आदि स्थानों पर पहुंचा। यहां जरूरतमंद परिवारों को भोजन व राशिन सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर आचार्य हरिओम पाठक, राजीव पाठक, प्रदीप पांडेय, सचिन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, बुंदेलखंड जन शिक्षा सामाजिक उत्थान समिति के स्वयंसेवकों ने नगरा हाट के मैदान व गढ़िया फाटक पर गायों को हरा चारा व कुत्तों को ब्रेड खिलाई। इस मौके पर तरुण अरोड़ा, अमित श्रीवास्तव, गौतम सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें