फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय की प्रवेश परीक्षा 2016 ने छोड़ी

Sun, 22 Apr 2018 02:04 AM IST
amarujala
विज्ञापन
exam, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों में जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। सीसीटीवी कैमरें की निगाह में हुई परीक्षा में पंजीकृत 6259 में से 2016 विद्यार्थियों ने मैदान छोड़ा। इस दौरान लगातार सभी शिक्षा अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। हालांकि कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में बिपिन बिहारी इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, मऊरानीपुर का दमेले इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज, रानीपुर का राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज सकरार, बामौर का गोस्वामी तुलसी दास इंटर कालेज एरच, हनुमंत इंटर कालेज, मोंठ का आदर्श इंटर कालेज व बड़ागांव का बीआईसी शामिल रहे। सुबह 11 बजे से हुई परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व प्रत्येक ब्लाक में खंड शिक्षा अधिकारी तैनात किए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बिपिन बिहारी इंटर कालेज, बबीना का राजकीय इंटर कालेज, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज व बिपिन बिहारी इंटर कालेज में निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें