2 जून को खत्म होगा नौतपा
ज्येष्ठ माह के अगले दिन यानी 25 मई से नौतपा लग गया है। नौतपा के दौरान लगातार 9 दिन भीषण गर्मी पड़ती है। नौतपा तब होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। यह हर साल आता है और इस दौरान 9 दिनों तक सूर्य देव उग्र रूप में रहते हैं। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है।