फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 1496 मामले

Sun, 15 May 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
court disition, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश अतुल कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 1498 वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया गया।
विज्ञापन


इनमें मोटर एक्सीडेंट क्लेम के 9 मामलों में 3716922 रुपये प्रतिकर के रूप में पीड़ित पक्ष को दिलाए गए। वहीं 21 भरण-पोषण के, 10 अन्य वैवाहिक मामले, 29 सिविल, 7 भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, 21 अंतिम रिपोर्ट, , 82 मामले राजस्व के एवं 1315 मुकदमे लघु आपराधिक मामलों के निस्तारित किए गए।

इन निस्तारित मामलों में 249205 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले गए। इसके अतिरिक्त 60,000 रुपयों की धनराशि से संबंधित बैंक ऋण के 3 मामलों का भी निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सभी अपर जिला जज, विशेष न्यायाधीश, न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ ही जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी व अन्य अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें