फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए हैंडपंप की फोटो कराओ, तभी होगा भुगतान

Sun, 15 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
commesner metting, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। यदि हैंडपंप लगाया जा रहा है तो उसकी फोटो भी करानी होगी, तभी उसका भुगतान होगा। रीबोर के मामलों में भी फोटो जरूरी है। पेयजल की किल्लत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरत मंदों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाए। यह निर्देश मंडलायुक्त के . राम मोहन राव ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पात्रों को ही खाद्यान्न दिया जाए, अपात्रों को चिह्नित कर उन्हें तत्काल सूची से हटा दिया जाए। बुुंदेलखंड में चलाए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी स्वयं मुख्यंमंत्री अधिकारियों से ले रहे हैं। इसलिए किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता से लिया जाए। उन्होंने नए हैंडपंप लगाने और रीबोर की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने ख्ेात तालाब योजना, समाजवादी पेंशन योजना, खाद्य सुरक्षा, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, मनरेगा, शौचालय निर्माण आदि की भी जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायतों की खुली बैठकें कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने और ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया ग्रामीणों को समझाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने तहसील दिवस में आई शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के लिए अधिकारियों से कहा। बैठक में झांसी, ललितपुर व जालौन के जिलाधिकारी, सीडीओ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

टेक्निकल टीम का होगा गठन
मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने मंडल में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पूर्ण जांच के लिए अधिक से धिक टेक्निकल टीमों का गठन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस टीम में एक तकनीकी सदस्य को रखा जाए। यह टीम जनपदों में निर्माण कार्यों की जांच कर अपनी रिपोर्ट दे। अभी तक जो रिपोर्ट आई हैं, वह संतोष जनक नहीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें