फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे से करारी तक का मार्ग हुआ सुगम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नेशनल हाईवे ग्वालियर रोड से करारी तक का मार्ग सुगम हो गया है। झांसी विकास प्राधिकरण ने यहां नई सड़क और फुटपाथ का निर्माण किया है।
विज्ञापन

महानगर का हिस्सा होने के बाद भी ग्वालियर रोड पर स्थित करारी क्षेत्र नगरीय सुविधाओं से वंचित है। लेकिन, अब यहां विकास की बयार पहुंची है। करारी में 756 प्रधानमंत्री आवास बनाए जा रहे हैं, जिनका निर्माण अंतिम दौर में पहुंच चुका है। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर भी यहां प्रस्तावित है। इससे यहां आवागमन बढ़ा है। इसे ध्यान में रखते हुए झांसी विकास प्राधिकरण ने ग्वालियर रोड को करारी से जोड़ने वाली एक किलोमीटर लंबी नई सड़क बनाई है। ये सड़क सात मीटर चौड़ी है और इसके दोनों ओर एक-एक मीटर का चौड़ा फुटपाथ भी बनाया गया है। इसके निर्माण पर 82 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है। इससे यहां के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

करारी में विकास की कई योजनाएं प्रस्तावित हैं। इसे ध्यान में रखते हुए यहां सड़क का निर्माण किया गया है। सड़क बनने से करारी क्षेत्र ग्वालियर रोड हाईवे से जुड़ गया है। - सर्वेश कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें