फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कनेक्शन से दो घरों में जल रही थी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चल रहा है। सोमवार को बिजली चेकिंग के दौरान आठ लोगों को चोरी की बिजली जलाते हुए पकड़ा गया। एक मामला ऐसा भी सामने आया, जहां एक घर में कनेक्शन था और वह कटिया डालकर बगल वाले घर को बिजली दिए था। सभी आठ बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता डी यादवेंदु के निर्देश पर चल रही बिजली चेकिंग के दौरान टीम ने सोमवार को रानी महल बिजली फीडर पर जांच की। चेकिंग टीम क्षेत्र में पहुंची, चोरी से बिजली जलाने वालों ने कटिया हटानी शुरू कर दी। छनियापुरा, गुसांईपुरा और सुभाष गंज क्षेत्र में बिजली चेकिंग के दौरान आठ लोगों को मीटर बाईपास कर चोरी की बिजली जलाते पकड़ लिया गया। इसमें छनियापुरा मोहल्ले में एक व्यक्ति ऐसा भी पकड़ा गया, जिसके घर में कनेक्शन था और वह बगल वाले घर को बिजली दिए था। एसडीओ आलोक प्रकाश ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें