फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नगर पंचायत के सफाईकर्मियों को 6 माह से वेतन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। नगर पंचायत मोंठ के सफाईकर्मियों को बीते 6 माह से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने उपजिलाधिकारी मोंठ को ज्ञापन सौंपकर वेतन संबंधी समस्याओं को रखा। कर्मियों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से जीवनयापन करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


सफाईकर्मियों ने बताया कि समय पर वेतन नहीं मिलने से बच्चों की फीस भरने और घर चलाने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। वे भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया कि नगर पंचायत के लिपिक वेतन के मामले में सहीं जवाब नहीं देते हैं। आरोप है कि इस माह निधि आने के बावजूद वेतन वितरित न कर अन्य कार्यों में खर्च कर दी गई है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर शीघ्र वेतन दिलाने की मांग की है।

सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे मजबूरन कार्य बहिष्कार करने पर विचार करेंगे। सफाईकर्मियों की मांग है कि बीते 6 माह का लंबित वेतन तत्काल जारी किया जाए। भविष्य में भी वेतन समय पर दिया जाए ताकि कर्मचारियों को परेशानी न हो। ज्ञापन पर मनोज कुमार, वीर सिंह, उमेश बाल्मीकि, भारत, अजय, रविकांत, वीरेंद्र, महेश, अर्जुन, उमेश, बिरजू ,अनीता, मीना देवी के नाम अंकित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें