फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने आठ करोड़ रुपये दिए, फिर भी लीकेज सही नहीं हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम के उपसभापति राजेश त्रिपाठी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उपसभापति ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि जल संस्थान को जलापूर्ति कार्य में सुधार और लीकेज सही कराने के लिए नगर निगम ने आठ करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन लीकेज सही नहीं हुए। जबकि अधिशासी अभियंता ने संस्थान से काम न कराते हुए जल निगम की संस्था सीएंडडीएस को दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि चहेते ठेेकेदार को ठेका दिलवाने के लिए यह किया गया है। साथ ही, दतिया गेट फिल्टर की सफाई का कार्य 50 फीसद ही हुआ है और भुगतान कर दिया गया। उन्होंने सीएम से मामले की जांच कराने की मांग की है। मामले को लेकर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का कहना है कि सीएंडडीएस जल निगम की ही संस्था है, जोकि छोटे कार्य करती है। साथ ही दतिया गेट फिल्टर पर काम चल रहा है। अभी भुगतान नहीं किया गया है। आरोप गलत लगाए गए हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाकर काटे चालान
झांसी। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बुधवार को चित्रा चौराहे से लेकर पहूज नदी तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान टीम ने रोड के दोनों ओर मार्बल और सब्जी के ठेलों को हटवाने के साथ चालान काटे। दुकान के आगे पटरी पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। प्रवर्तन दल ने मारुति वर्कशॉप मार्ग पर अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान 18500 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया। इस दौरान प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल एनएन वाजपेयी, टीम लीडर टीएन पस्तोर, सूबेदार के के मिश्रा मौजूद रहे।
चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर लगी छतरी
झांसी। ब्राह्मण एकता परिषद ने बुधवार को नगर निगम में उप अपर नगर आयुक्त अमित सिंह को धन्यवाद पत्र सौंपा। इस मौके पर अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व झांसी मंडल प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन पर प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान रैलिंग टूटने और रंग रोगन न होने पर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्रतिमा को सही कराने की मांग की थी। जिसके बाद नगर आयुक्त की पहल पर प्रतिमा पर रंग रोगन, रैलिंग सही की गई और प्रतिमा पर छतरी लगवाई गई। नगर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उन्होंने आभार जताया। इस मौके पर प्रदीप व्यास, पवन शर्मा, संजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें