झांसी। ट्रेन से ललितपुर स्टेशन पर उतरने के बाद लापता फौजी का 12 दिसंबर से अब तक पता नहीं लग सका। पीड़ित पिता उसकी तलाश में एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर चक्कर लगा रहे हैं।
हरियाणा के करनाल क्षेत्र के इंदुरी थाना क्षेत्र के इंदरगढ़ निवासी रिटायर्ड फौजी रामधन अपने बेटे अक्षय कुमार (25) को छोड़ने 12 दिसंबर की रात जबलपुर जा रहे थे। वे दोनों निजामुद्दीन जबलपुर स्पेशल ट्रेन के एस टू कोच में सवार थे। अक्षय भी जबलपुर में फौजी है। रात में जब ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर खड़ी थी, तभी वह वहां उतर गया। पिता को जबलपुर पहुंचने पर उसके उतरने की जानकारी हुई। उन्होंने मामले से जबलपुर जीआरपी को अवगत कराया। जहां से मोबाइल लोकेशन से उसके ललितपुर में होने का पता। वह ललितपुर के एक होटल में रुका था। ललितपुर में पिता को होटल मैनेजर ने बताया कि वह काम की तलाश की बात कर रहा था। वह झांसी जाने की बात कह रहा था।