फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम हटाएगा अवैध रूप से लगे कैंटीलीवर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम ने महानगर की सुंदरता को दाग लगा रहे कैंटीलीवरोें को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम के अधिकारियों ने विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस दिए हैं। वहीं उप नगर आयुक्त ने विज्ञापन प्रभारी को अवैध कैंटीलीवर हटवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

महानगर में अवैध रूप से तमाम कैंटीलीवर खडे़ कर दिए गए हैं। निगम द्वारा तय किए गए 52 स्थानों की जगह 108 जगहों पर विज्ञापन लगे हुए हैं। इसके साथ ही महानगर में डिवाइडरों पर कैंटीलीवरों को खड़ा कर दिया गया है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए विज्ञापन एजेंसियों की मनमानी उजागर की थी। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद उप नगर आयुक्त अमित सिंह ने महानगर में काम कर रहीं विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस जारी किए हैं। विज्ञापन एजेंसियों से कैंटीलीवरों को लेकर जवाब मांगा गया है। वहीं नगर निगम के विज्ञापन प्रभारी को अवैध रूप से खड़े किए गए कैंटीलीवर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए नगर निगम की टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें