फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए

Tue, 08 Sep 2015 01:04 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव हुआ।  66 में से 62 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान निगम परिसर में गहमागहमी की स्थिति रही। पुलिस का भी कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में सुबह साढ़े दस बजे नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई, जिसमें पार्षद दिनेश सिंह, अनीता पांडेय, पुष्पेंद्र सिंह यादव, कनक शिवहरे, खुर्शीद, राजाराम, विकास सिंह यादव (रिंटू) व भरत यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जांच में सभी के नामांकन सही पाए गए। इसके बाद दावेदारों को नामांकन वापस लेने का मौका दिया गया, परंतु किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। दोपहर एक बजे से मतदान की शुरुआत हुई। निर्धारित समय सायं चार बजे तक 66 में से 62 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। निगम केे नामित सदस्य लोकसभा व राज्यसभा सांसद, एमएलसी तथा एक पार्षद ने अपने मताधिकार प्रयोग नहीं किया। तदुपरांत, मतों की गिनती शुरू हुई। इसमें सबसे ज्यादा दस - दस वोट दिनेश सिंह व भाजपा पार्षद अनीता पांडेय को मिले। पुष्पेंद्र सिंह यादव, खुर्शीद व भाजपा की कनक शिवहरे ने नौ - नौ वोट हासिल कर कार्यकारिणी में जगह बनाई। आठ वोट प्राप्त कर भरत यादव कार्यकारिणी में पहुंचे। जबकि, सात वोट प्राप्त करने के कारण विकास सिंह यादव (रिंटू) कार्यकारिणी में जगह नहीं बना पाए। राजाराम को एक भी वोट नहीं मिला।
निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी रज्जाक खान, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश व अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह की देखरेख में हुई। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद महापौर किरण राजू बुक सेलर, नगर विधायक रवि शर्मा समेत निगम के अधिकारियों ने निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को हार पहनाकर बधाई दी।
विज्ञापन


भाजपा ने दो वोट अतिरिक्त जुटाए
झांसी। मजबूत रणनीति के चलते भारतीय जनता पार्टी नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में दो वोट ज्यादा हासिल करने में कामयाब हो गई। दरअसल, भाजपा के नगर निगम में 15 पार्षद हैं। इसके अलावा महापौर व नगर विधायक नामित सदस्य हैं। इस तरह से भाजपा के कुल सत्रह वोट हैं। लेकिन, कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा को 19 वोट हासिल हुए। इनमें से दस वोट भाजपा पार्षद अनीता पांडेय व नौ वोट कनक शिवहरे को मिले। जबकि, भाजपा के पहले से कार्यकारिणी में दो सदस्य लखन कुशवाहा व राजबिहारी राय हैं। बारह सदस्यीय कार्यकारिणी में अब भाजपा के चार सदस्य हैं।
मालूम हो कि पूर्व में भाजपा के कुछ वोट कट गए थे। इससे सबक लेते हुए पार्टी ने इस बार मजबूत घेराबंदी की थी। यहां तक कि पार्टी ने अपने पार्षदों को संगठन के विपरीत जाने पर निष्कासित करने तक की चेतावनी दी थी। भाजपा की यह रणनीति कामयाब हुई।


यह पूर्व से हैं कार्यकारिणी सदस्य
झांसी। नगर निगम की बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्यों का सोमवार को निर्वाचन हुआ। जबकि, अमित यादव, राजबिहारी राय, गुलशन यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, लखन कुशवाहा व उदयभान सिंह पहले से कार्यकारिणी में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें