फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में डीजल और पेट्रोल में चल रहा बड़ा खेल

विज्ञापन
nagar nigam jhansi
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में पेट्रोल और डीजल चोरी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पेट्रोल पंपों से डीजल और पेट्रोल लेने के बाद किए गए भुगतान की राशि ही पेट्रोल पंपों पर चल रहे खेल की कहानी उजागर कर रही है। तीन महीने में नगर निगम के अनुबंधित दो पेट्रोल पंपों से 1.44 करोड़ रुपये का डीजल-पेट्रोल लिया गया, तो एक पेट्रोल पंप से 31 लाख का पेट्रोल-डीजल लिया गया। इसे लेकर पार्षदों ने सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। साथ ही पेट्रोल पंप बदलने का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन

नगर निगम के 137 वाहनों में हर महीने लाखों रुपये डीजल और पेट्रोल डाला जाता है। इसके लिए निगम के वाहनों को कर्मशाला से डीजल और पेट्रोल की पर्ची दी जाती है। मई में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में पार्षदों ने पेट्रोल पंप बदलने की मांग की थी। जिसके बाद एक पेट्रोल पंप को बदल दिया गया। नगर निगम के वाहन चालक नए पेट्रोल पंप पर जाने से कतरा रहे हैं। इसके लिए वाहन चालकों का तर्क है कि नया पेट्रोल पंप देर से खुलता है। नए पंप पर पेट्रोल पूरा नहीं मिलता। जबकि इसके पीछे असली खेल कुछ और है।
पार्षद महेश गौतम का आरोप है कि पुराने दो पेट्रोल पंप पर ही वाहन जाने के पीछे खेल है कि यहां से वाहन चालकों को पर्ची के बदले नगद भुगतान किया जाता है। नगर निगम की कर्मशाला के रिकार्ड के मुताबिक बीते तीन महीनों में पुराने दो पेट्रोल पंप पर कर्मशाला के सभी वाहन पहुंचे, जबकि नए पेट्रोल पंप से अधिकारियों की गाड़ी के अलावा एलएंडटी मशीन और फॉगिंग मशीनों ने पेट्रोल और डीजल लिया। पार्षद विकास खत्री का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी पूरी सूचना भी नहीं देते हैं। जवाब मांगा गया था कि किन गाड़ियों ने कितना डीजल लिया, लेकिन गोलमोल घुमा दिया गया। पार्षद दिनेश सिंह दीपू ने बताया कि दो पेट्रोल पंपों को ड़ेढ करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, तो एक पेट्रोल पंप को महज 31 लाख का भुगतान हुआ। पार्षद विमल किशोर ने कहा कि कर्मशाला के वाहन नए पेट्रोल पंप पर नहीं जाते। इससे साफ है कि डीजल और पेट्रोल पंप के नाम पर वारे-न्यारे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वाहनों के जीआईएस सिस्टम की रिपोर्ट मंगाई गई है। जिसके जरिए वाहनों के संचालन की निगहबानी की जाएगी। इसके साथ ही वाहनों को जीपीएस से लैस करने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन

अवनीश राय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें