फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट नहीं खोलने पर पार्षद ने गार्ड और ड्राइवर को पीटा

विज्ञापन
पिटाई के विरोध में नगर में प्रदर्शन करते मृत पशु उठाने वाले कर्मचारी।
विज्ञापन
झांसी। बिजौली स्थित नगर निगम की गोशाला में एक पार्षद ने गेट न खोलने पर गार्ड और ड्राइवर की मारपीट कर दी। आरोप है कि पार्षद ने अपने साथियों के साथ मिलकर गार्ड को मुर्गा बनाकर पीटा। इसे लेकर गोशाला कर्मचारियों में आक्रोश पनप गया। आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महानगर के बिजौली में दो और लहरगिर्द में नगर निगम की गोशाला संचालित होती है। इन गोशालाओं में करीब 600 गोवंश संरक्षित हैं। आरोप है कि सोमवार को वार्ड नंबर 15 के पार्षद आदर्श गुप्ता अपने साथियों के साथ बिजौली स्थित गोशाला पहुंचे। यहां तैनात गार्ड सुजीत कुमार ने पार्षद के लिए गेट खोला, लेकिन पार्षद के साथ आए अन्य साथी गोशाला में जबरन घुसने लगे। गार्ड ने मना किया, तो पार्षद और साथियों ने मारपीट कर दी। इस दौरान गोशाला में मृत पशु को कैटल कैचिंग वाहन से लेकर ड्राइवर सत्येंद्र पहुंचा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने उनको पार्षद के कहने पर मारपीट की। मामले की जानकारी जैसे ही गोशाला के कर्मचारियों को हुई, तो वे नगर निगम पहुंच गए। कर्मचारियों ने मामले में कार्रवाई नहीं होने तक गोशालाओं में ताले डालने की चेतावनी दी। साथ ही जमकर प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलने पर मेयर रामतीर्थ सिंघल ने कर्मचारियों और पार्षद को बुलाकर वार्ता की। वार्ता के दौरान कर्मचारियों और पार्षद में समझौता हो गया।
मारपीट नहीं की गई है। गार्ड नशे में था। इसकी शिकायत क्षेत्र के लोगों ने की थी। जिसे लेकर मैं गोशाला गया था। कर्मचारियों से बात की गई थी। समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श गुप्ता, पार्षद
गोशाला के कर्मचारी क्षेत्र के लोगों द्वारा मारपीट करने की शिकायत लेकर आए थे। पार्षद ने मारपीट नहीं की है। बातचीत कर समझौता करा दिया गया है।
रामतीर्थ सिंघल, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें