फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर में निकला भव्य नगर कीर्तन

Mon, 30 Dec 2019 02:15 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
गुरु गोविंद के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रेमनगर में निकाले गए नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साह?
विज्ञापन

महानगर में दो जनवरी को श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व उत्साह से मनाया जाएगा। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को प्रेम नगर नगरा में सिख श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ नगर कीर्तन निकाला।

विज्ञापन


सभी धर्मों के अनुयायियों ने नगर कीर्तन का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष मत्था टेककर देश में खुशहाली की कामना की।

जुगनू मैरिज हॉल से श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नगरा और गुरुद्वारा रामगरिया बिरादरी हीरापुरा नगरा के संयुक्त तत्वावधान में शाम को नगर कीर्तन निकाला गया।

सबसे आगे पांच घुड़सवार और पंच प्यारे चल रहे थे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सवारी के साथ चल रही स्त्री सत्संग की सदस्याएं वाहे गुरु जी का पाठ कर रही थीं। वहीं, नगर कीर्तन में कई भक्त सड़क पर झाडू लगाकर पानी से धो रहे थे।
विज्ञापन


नगर कीर्तन में नगर विधायक रवि शर्मा, परमजीत सिंह मन्नी, तलविंदर सिंह, इंदरपाल सिंह खनूजा, इंदरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, हरवंश सिंह खनूजा, गुरजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, सुखवीर सिंह, कुलवंत सिंह, त्रिलोचन सिंह, राजिंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें