फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में नड्डा, शाह, योगी और केशव भरेंगे हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 20 फरवरी को जिले में होने वाले तीसरे चरण के मतदान के लिए भाजपा की तरफ से स्टार प्रचारकों की मांग आलाकमान को भेजी गई है। इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्या का नाम शामिल है।
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर भाजपा का बुंदेलखंड में काफी फोकस है। वोटिंग में चंद दिन बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियों के प्रत्याशी से लेकर उनके समर्थक जनसंपर्क में जुटे हैं। अपने पक्ष में हवा का रुख करने के लिए पार्टियों के बड़े नेताओं, स्टार प्रचारकों की मांग की जा रही है। भाजपा की जिला इकाई ने देश-प्रदेश के दिग्गज नेताओं की सूची पार्टी मुख्यालय भेज दी है। मगर माना जा रहा है कि दूसरे चरण का प्रचार थमने के बाद नड्डा, शाह, योगी और केशव मौर्य के दौरे झांसी, बुंदेलखंड में होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा भी बुंदेलखंड में होना तय माना जा रहा है। चूंकि, 19 नवंबर 2021 को वह झांसी होकर गए हैं, ऐसे में उनका दौरा फिर यहां होगा या नहीं, इस पर पार्टी के नेता अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। दो-तीन दिन में कार्यक्रम जारी हो सकता है।
पार्टी को बड़े नेताओं, स्टार प्रचारकों की सूची भेजी गई है। हालांकि, अभी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। दो-तीन दिन में कार्यक्रम आने की संभावना है। - मुकेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें