फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भगवंतपुरा के पास शुक्रवार रात पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस भागे बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात एसएसपी दिनेश कुमार पी को सूचना मिली कि औरैया जिले के अजीतमल निवासी जयंत प्रताप अपने साथी के साथ जिले में आपराधिक घटना को अंजाम देने झांसी आ रहा है। खबर मिलते ही चिरगांव, बड़ागांव, सदर बाजार व नवाबाद पुलिस अलर्ट होकर भगवंतपुरा के पास चेकिंग में लग गईं। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश पुलिस की चेकिंग देखकर बाइक छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने भी पीछा किया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई। गोली जयंत के पैर में लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। जबकि, मौका पाकर साथी भाग निकला। पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें