फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांचों के घेरे में फंसा हत्यारोपी दरोगा

Fri, 07 Aug 2015 01:33 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ओरछा की महिला कांति की हत्या के आरोपी दरोगा के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर दो जांच शुरू हो गई हैं। दोषी पाए जाने पर दरोगा के खिलाफ हत्या के मामले के अलावा विभागीय कार्रवाई के अलावा मुकदमा भी दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन



ओरछा की पावर हाउस कालोनी निवासी कांति झारखड़िया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में मप्र. एसटीएफ टीम ने पड़ताल के बाद ग्वालियर रोड चौकी इंचार्ज दीपक दुबे को गिरफ्तार कर लिया था। उससे हत्या में प्रयुक्त सर्विस रिवाल्वर भी बरामद कर ली गई थी। दरोगा दीपक दुबे अपनी तबियत खराब बताकर सात दिन के मेडिकल अवकाश पर था।



एसएसपी किरण एस ने बताया कि महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार दरोगा ने मेडिकल अवकाश लिया था, मगर वह जिले में ही मौजूद रहा। उसने विभाग से झूठ बोलकर छुट्टी ली, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इस मामले की जांच के आदेश कर दिए गए हैं।  दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई के साथ मुकदमा दर्ज भी कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सरकारी रिवाल्वर को लेकर भी जांच शुरू हो गई है। पता किया जा रहा है क्या दरोगा मेडिकल अवकाश के दौरान भी रिवाल्वर लिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें