फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विरोध के चलते लौटी अतिक्रमण हटाने पहुंची पालिका की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरुआसागर। नगर पालिका परिषद की टीम नगर के सुपर मार्केट के पास जबर गणेश एवं तकिया पर स्थित पालिका की जमीन को मुक्त कराने के लिए बृहस्पतिवार को लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों के विरोध के चलते उन्हें लौटना पड़ा। हालांकि पालिका कर्मचारियों ने दावा किया है कि इस दौरान उन्होंने तकिया के पास पड़ी पालिका की भूमि पर पोल लगाकर उसे कब्जे में ले लिया है।
पालिका द्वारा जेसीबी मशीन लाकर अतिक्रमण हटाने पर हो रहे विरोध की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी शिवजीत सिंह राजावत भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिशासी अधिकारी से जानकारी लेते हुए पुलिस या वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना न देने की बात कही। सुपर मार्केट स्थित जमीन जहां शिवसेना के द्वारा गणेश महोत्सव का आयोजन कर जबर गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती है। उसके बगल में ही तकिया के पास की भूमि खाली पड़ी हुई है, जहां कुछ लोग कबाड़ का काम करते हैं। इस जमीन पर पालिका द्वारा दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। इसके चलते बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव के नेतृत्व में पालिका कर्मचारी लाव लश्कर के साथ जमीन को खाली कराने पहुंचे। जबर गणेश महोत्सव आयोजित होने वाली जमीन को पालिका द्वारा अपने कब्जे में लेने की सूचना मिलने पर शिवसेना नेता मनोज शर्मा मौके पर जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यहां दुकानों के निर्माण का विरोध करते हुए कहा कि यह जमीन पालिका प्रशासन की है ही नहीं। उन्होंने कहा कि उपरोक्त जमीन को अन्य लोगों के कब्जे से हटाने के लिए नगर के तमाम संगठनों, व्यापारियों सहित शिवसैनिकों ने आंदोलन किया था। इसके बाद जबर गणेश महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ था। पालिका प्रशासन को व्यवसाय के लिए उक्त स्थल पर दुकानों का निर्माण का लगातार विरोध किया जाएगा। जबर गणेश वाली जमीन पर विरोध होते देख पालिका की टीम यहां से चली गई। इसके बाद टीम ने तकिया पर कबाड़ का सामन रखी जमीन पर पाइप लगाकर चारों तरफ से तारबंदी कर उसे कब्जे में ले लिया। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव का कहना है कि पालिका की जमीन पर कुछ लोग कबाड़ का सामान रखे थे। उसे ग्रीन जाली लगाकर कब्जे में लिया गया है। कोई विरोध या विवाद की बात न होने के चलते सक्षम अधिकारी और पुलिस को सूचना देने की आवश्यकता नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें