फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सेवानिवृत्त कर्मी से सवा करोड़ की ठगी, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने की धोखाधड़ी

Thu, 20 Feb 2025 02:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी के मनु विहार कॉलोनी निवासी राजीव अग्रवाल एक सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। नौ जुलाई 2024 को उनकी ज्ञान वर्मा नाम के व्यक्ति से व्हाट्सएप पर बात हुई थी।
विज्ञापन
Cyber crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के मनु विहार कॉलोनी निवासी राजीव अग्रवाल एक सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। नौ जुलाई 2024 को उनकी ज्ञान वर्मा नाम के व्यक्ति से व्हाट्सएप पर बात हुई थी। उसने उन्हें शेयर की खरीद-फरोख्त में भारी मुनाफा होने का लालच दिया था। इसके बाद राजीव से एक कंपनी के कुछ अन्य लोगों ने भी संपर्क किया। 

विज्ञापन


उन्हें बताया कि उनके द्वारा किए जाने वाले निवेश पर उन्हें रोजाना न्यूनतम पांच से दस प्रतिशत तक का फायदा होगा। भरोसे में आकर उन्होंने अपनी रकम लगानी शुरू कर दी। उनसे मुनाफे की जानकारियां साझा की जाने लगीं, जिससे उनका भरोसा और बढ़ गया। धीरे-धीरे कर उन्होंने एक करोड़ 24 लाख रुपये निवेश कर दिए। अब कंपनी के लोग उनका फोन भी नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस से की है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें