फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पावर प्लांट की राख का निर्माण कार्यों में प्रयोग करेगा नगर निगम

Wed, 24 Jun 2026 02:45 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पारीछा थर्मल पावर से निकलने वाली राख से बने हुए उत्पाद का इस्तेमाल नगर निगम निर्माण कार्यों में करेगा। मंगलवार को आयुक्त सभागार में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक के दौरान मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने भी इनके इस्तेमाल पर जोर दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा पीडब्ल्यूडी, सीपीडब्ल्यूडी आदि विभागों से भी यह अनुमोदित हो चुकी। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित ऑनलाइन आवेदन निर्धारित अवधि में निस्तारित करने के निर्देश दिया। वहीं, क्रशर इकाइयों में एअर क्वालिटी इंडैक्स के मानक अनुरूप कार्रवाई के लिए उन्होंने उप्र प्रदूषण बोर्ड को निर्देश दिए। बैठक में एसपी सिटी प्रीति सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग सुधांशु तिवारी, उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।



बाल श्रम मुक्त अभियान में झांसी बना माॅडल
मंडलायुक्त ने बताया कि ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्रों को बाल श्रम मुक्त कर प्रदेश में झांसी माॅडल के तौर पर उभरा। उन्होंने कहा कि झांसी जनपद की 496 ग्राम पंचायतों व औद्योगिक क्षेत्रों को बाल श्रम मुक्त कराने में व्यापारिक संगठनों ने अहम योगदान दिया। बाल श्रम मुक्त कराने पर 12 जून को अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर लखनऊ में मंडलायुक्त को सम्मानित भी किया जा चुका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें