फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नाला सफाई पर नगर आयुक्त ने एक हफ्ते का दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नगर निगम में बृहस्पतिवार को नाला सफाई को लेकर हुई समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने एक हफ्ते अल्टीमेटम दिया। कहा कि बारिश का सीजन शुरू होने से पहले सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाए। इसमें लापरवाही होने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




वार्ड तीन में नाला सफाई की प्रगति कम होने पर नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने नाराजगी जताई। तेजी से काम करते हुए सफाई कर फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी बृजेश वर्मा ने बताया कि वार्ड 30 उनाव गेट के नाले की सफाई अभी शुरू नहीं हुई है। वहीं, नंदनपुरा स्थित आवास विकास तिराहा से पुलिया तक, वार्ड 40 स्थित पीले चर्चा के पास सफाई कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस पर तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि चित्रा चौराहा के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बारिश के दौरान जलभराव होता है। नगर आयुक्त ने बारिश के दौरान इस स्थल पर पंप सेट लगाने के लिए कहा। इसके अलावा सुधा विहार में कच्चे नाले को पक्के नाले से जोड़कर फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, दुर्गिया नाला, नटवली नाला, मेहंदीबाग स्थित नाला के सफाई कार्य की जानकारी मांगी। कहा कि नाले को तलीझाड़ साफ कराएं। वरना ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान अपर नगर आयुक्त मो. कमर, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें