फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़े ट्रक के भीतर घुसा लोडिंग, मुनीम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मोंठ तिराहे पर सड़क पर खड़े ट्रक के भीतर अनियंत्रित लोडिंग गाड़ी घुस गई। उसमें सवार मुनीम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से जालौन के कोंच कस्बे के मालवीय नगर निवासी पवन वर्मा (23) पुत्र चुन्ना आढ़ती के यहां मुनीम था। रोजाना की तरह बुधवार शाम को वह फल मंडी से लोडिंग गाड़ी में केला लादकर मोंठ जा रहा था। रात करीब साढ़े बारह बजे जैसे ही वह मोंठ तिराहे के पास पहुंचा, सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। लोडिंग चालक रमेश गाड़ी को संभाल नहीं सका। गाड़ी रफ्तार से ट्रक के अंदर जा घुसी। पवन आगे की सीट पर चालक के साथ बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में पवन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रमेश की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने पवन के शव का पंचनामा भरकर उसे परिजनों को सौंप दिया। पवन अभी तक अविवाहित था। दो भाई एवं तीन बहनों में पवन सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें