फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले हुआ हंगामा फिर पास, पास, पास

Fri, 01 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार को नगर निगम सदन की बैठक में एक दर्जन विकास कार्यों पर मुहर लगी। जबकि, कुछ प्रस्ताव सदन ने खारिज कर दिए। कुटेशन /बांड के माध्यम से होने वाले कार्यों पर जमकर हंगामा हुआ, लेकिन बाद में इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में कई अन्य फैसले भी लिए गए।
विज्ञापन


नगर निगम के सभागार में बैठक महापौर राजू किरण बुक सेलर की अध्यक्षता में हुई बैठक में एजेंडा के अनुसार बिंदुवार प्रस्ताव रखे गए, जिन पर चर्चा हुई। नगर निगम कार्यालय के पास रिक्त भूमि पर नगर आयुक्त कैंप कार्यालय, महापौर आवास व गेस्ट हाउस निर्माण का प्रस्ताव लाया गया, जिसे सदन ने सर्व सम्मति से पारित कर दिया।

इसके अलावा नगर निगम के नियमित कर्मचारियों को 125 से बढ़ाकर 250 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिए जाने के प्रस्ताव पर भी सदन ने मुहर लगाई। इसके अलावा विकास कार्यों के अन्य प्रस्तावों को भी सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा बहस वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद सीमा देवी के प्रस्ताव पर हुई। उन्होंने निर्माण विभाग द्वारा कुटेशन /बांड के आधार पर कराए गए कार्यों को सार्वजनिक करने की मांग की। इस मसले पर सदन में हंगामा शुरू हो गया। पार्षदों का आरोप था कि निर्माण विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया की जगह कुटेशन के आधार पर धड़ाधड़ निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।

जबकि, पूर्व में इस पर रोक लगा दी गई थी। बावजूद, पीछे के दरवाजे से काम जारी है। इससे निगम को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस मसले पर तय हुआ कि पार्षद दो-दो लाख रुपये के विकास /मरम्मत कार्य कुटेशन के माध्यम से करा सकेंगे।

पार्षद सुरेश चंद्र गोपी के नगर निगम द्वारा गरीबों को कंबल वितरण के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। यह काम स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया। पार्षद रेखा श्रीवास द्वारा वार्ड क्रमांक 48 प्रेमगंज में नवनिर्मित पार्क का नाम कमांडेंट शहीद सिंहरण यादव के नाम पर रखने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि उक्त पार्क नया नहीं है। इसका जीर्णोद्धार किया गया है। इसके अलावा पार्क का नाम पहले से क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के नाम पर है।

विकास के यह प्रस्ताव हुए स्वीकृत
-वार्ड 26 कोछाभांवर में नेशनल हाईवे से आश्रम पद्धति इंटर कालेज तक रोड का निर्माण
-वार्ड चार भट्टागांव में एक सार्वजनिक पार्क का निर्माण
-वार्ड नंबर चार खिरकपट्टी में रेलवे लाइन से प्राथमिक विद्यालय तथा मानसिंह कुशवाहा से फूल सिंह यादव के मकान तक नाली-एपेक्स का निर्माण
-वार्ड नंबर चार भट्टागांव में सार्वजनिक शौचालय तक पहुंचने को सड़क का निर्माण (प्रस्तावक - पार्षद रविकांत मौर्य)

-वार्ड नंबर 52 इलाइट से जीवनशाह तिराहे तक सार्वजनिक मूत्रालय का निर्माण (प्रस्तावक - पार्षद कृष्णकांत)

-कानपुर रोड पर छावनी परिषद के टोल के पास ट्रैफिक लाइट लगेगी
-वार्ड नंबर नौ मढ़िया मुहल्ला स्थित महाकालेश्वर मंदिर के आसपास सड़क व नाली निर्माण का प्रस्ताव
-वार्ड नंबर 21 राजीव नगर चौराहे पर एक हाईमास्क लाइट लगेगी
-वार्ड नंबर 13 गड़ियागांव मेन रोड पर धनीराम प्रधान के घर से ठाकुर बाबा के मंदिर, अतर सिंह अहिरवार के घर से कमलेश अहिरवार के घर तक नाली निर्माण तथा प्राचीन खाती बाबा मंदिर के पास नाला व पुलिया निर्माण (प्रस्तावक - पार्षद सुरेश राजपूत)
-वार्ड नंबर एक हंसारी ग्वालटोली में रमेश चौधरी के घर से कुम्हार टोली तक एपेक्स एवं नाली निर्माण (प्रस्तावक - उप सभापति भरत यादव)
-वार्ड नंबर 47 स्थित मैथिलीशरण गुप्त पार्क की बाउंड्री पर ग्रिल व बाहरी दीवार पर लाल पत्थर लगाए जाएंगे। (प्रस्तावक -पार्षद लखन कुशवाहा)

उप सभापति को छोड़नी पड़ी कुर्सी
झांसी। नगर निगम के नियमानुसार कार्यकारिणी की बैठक में ही उप सभापति को मेयर के साथ वाली कुर्सी पर बैठने का अधिकार है। लेकिन, कुछ पार्षदों की इच्छा पर सदन की बैठक में उप सभापति भरत यादव को मेयर के साथ वाली कुर्सी दी गई थी, जिस पर वह आसीन भी हो गए थे।

इसके बाद सदन में पहुंचे पार्षद गुलाब सिंह (गुलशन यादव) व दीपू ने इस पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने इसे नियम विरुद्ध बताया। मामला बिगड़ते देख बैठक पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद उप सभापति बैठक छोड़कर चले गए।

खोला जाए डीएम आवास का रास्ता
झांसी। पार्षद कन्हैया कपूर ने कहा कि सीपरी बाजार में ओवरब्रिज निर्माण के चलते चित्रा चौराहे से इलाइट की ओर जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में डीएम आवास की ओर जाने वाले रास्ते को सार्वजनिक किया जाए, ताकि लोग यहां से गुजर सकें। यह रास्ता बंद होने से लोगों परेशानी होती है।

पार्षदों ने जिला पूर्ति अधिकारी को घेरा
झांसी। सदन की बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी अशोक कुमार एक जनवरी से लागू हो रहे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी देने पहुंचे। लेकिन, इस दौरान पार्षदों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने उक्त योजना के पात्रों के चयन में पार्षदों की भूमिका शून्य रखने आरोप लगाया। डीएसओ ने कहा कि जो इस योजना से वंचित पात्रों के नाम पार्षद उपलब्ध कराएं। परीक्षण उपरांत उन्हें शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें