फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जयंती पर मुलायम सिंह को किया याद

विज्ञापन
कंबल वितरित करते समाजवादी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
झांसी। समाजवादी पार्टी की ओर से बूढ़ा स्थित जिला कार्यालय में रविवार को पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने मुलायम सिंह के जीवन, संघर्ष और विचारों को याद किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने गरीबों, किसानों, सर्व समाज के लिए काम किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह ने गरीबों के हक के लिए डटकर खड़े होना सिखाया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने ही सैनिकों दिलाने का काम किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, अजय अतरौली, प्रज्वल सिंह आदि मौजूद रहे। समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वदेश यादव ने बबीना विधानसभा की काशीराम कॉलोनी में मुलायम सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान बच्चाें को शिक्षण सामग्री वितरण कर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी।
बबीना में बांटे कंबल
बबीना। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सुनील कुशवाहा की अगुआई में सितौरा, बजेरा और बंगरा-बंगरी में कंबल वितरण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन

कंबल वितरित करते समाजवादी कार्यकर्ता।

कंबल वितरित करते समाजवादी कार्यकर्ता।

कंबल वितरित करते समाजवादी कार्यकर्ता।

कंबल वितरित करते समाजवादी कार्यकर्ता।

कंबल वितरित करते समाजवादी कार्यकर्ता।

कंबल वितरित करते समाजवादी कार्यकर्ता।

कंबल वितरित करते समाजवादी कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें