फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी की वापसी : झांसी-ग्वालियर व झांसी कानपुर हाईवे पर गोपनीय निगरानी, टोल से वाहनों पर नजर

Tue, 06 Apr 2021 08:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
माफिया डान मुख्तार अंसारी को पंजाब से लेकर निकलने के बाद झांसी जिले में भी खुफिया अलर्ट जारी कर दिया गया। इसको लेकर अफसर भी चैकन्ने हो गए। झांसी-ग्वालियर और कानपुर हाइवे पर गोपनीय निगरानी बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


बाहर से आने वाले वाहनों की टोल से निगरानी शुरू कर दी गई है। सादा वर्दी में भी फोर्स लगाई गई है। मुख्तार अंसारी के बांदा जेल ले जाने के बाद से ही बुंदेलखंड के सभी जिलों में अलर्ट है। लेकिन पंजाब से मुख्तार अंसारी के निकलने के बाद से झांसी में खुफिया अलर्ट कर दिया गया है। 

भले ही झांसी से निकलने का रूट तय नहीं है, लेकिन सुरक्षा के लिहाल से झांसी में विशेष सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। मुख्तार को यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते इटावा और फिर कानपुर से बांदा लेकर जाने की जानकारी है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि एनवक्त पर रूट बदल भी सकता है। 
विज्ञापन


विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि मुख्तार को बांदा ले जाने के लिए प्लान-बी रूट तैयार किया गया है। यह बहुत ही गोपनीय रूट है। यदि रूट में बदलाव हुआ तो झांसी से बांदा ले जाया जा सकता है, जो केवल चर्चाओं में है। इसको लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 
विज्ञापन

लेकिन, अलर्ट को लेकर कई कयास लगाए जाने लगे हैं। सबसे ज्यादा निगरानी झांसी कानपुर हाइवे पर गोपनीय तरीके से बढ़ाई गई है। सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस वाले सादा गाड़ियों से हाइवे पर नजर रखे हुए हैं। सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस के आलाधिकारी कुछ भी नहीं बता रहे हैं।

झांसी से बांदा की दूरी है 240 किलोमीटर
झांसी से बांदा की दूरी कुल 240 किलोमीटर है। आसपास के जिलों में भी अलर्ट है। अधिकारी एक दूसरे जिले के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। यदि एनवक्त पर रूट बदला गया तो इसकी तैयारी गोपनीय तरीके से लगातार की जा रही है। पुलिस को पूरी तरह अलर्ट के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें