फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसीहागंज के सवा सौ घरों में नहीं आता पानी

Mon, 07 May 2018 12:23 AM IST
amarujala
विज्ञापन
water, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
सीपरी बाजार के मसीहा गंज में सेंट मैरीज स्कूल के पीछे के इलाके में पिछले दस साल से नलों ने पानी नहीं उगला है। यहां लगे हैंडपंप भी गर्मियों में धोखा दे जाते हैं, ऐसे में सवा सौ परिवार जलसंस्थान से आने वाले टैंकरों पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन

यहां के अधिकांश घरों में सप्लाई के पानी के लिए पाइप लाइन बिछी है पर उस पाइप लाइन में दस साल से लोगों को पानी नहीं मिला है। सुविधा के लिए पुराने हैंडपंप लगे हुए हैं जो कि ड्राई हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि एक हैंडपंप खराब हो चुका है जबकि दूसरा बरसात और सर्दियों में ही पानी देता है। जल निगम ने नया हैंडपंप लगाया था, लेकिन वह दो-चार बाल्टी पानी देने के बाद बंद हो जाता है।

आलम यह है कि घनी आबादी वाला यह इलाका भीषण गर्मियों में टैंकरों के ही सहारे हैं। टैंकरों के जरिये क्षेत्र में पानी पहुंचाया जा रहा है। उसमें भी दिक्कत आ रही है, मोहल्ले की जनसंख्या अधिक होने के कारण एक टैंकर लोगों की पूर्ति नहीं कर पा रहा है। क्षेत्रवासियों के अनुसार सुबह शाम एक-एक टैंकर पानी देन पहुंच रहा है।  
विज्ञापन


अमृत योजना के बाद मिलेगा पानी
पानी की सप्लाई कम होने के कारण क्षेत्र के लोगोें को पानी नहीं मिल पा रहा है। अमृत योजना के तहत विकास कार्य होंगे। उसके बाद समस्या ग्रस्त क्षेत्र को पानी मिलने लगेगा।
रघुवेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता

हर साल झेलते हैं परेशानी
पानी की समस्या हर साल गर्मियों में खड़ी हो जाती है, टैंकरों के सहारे ही जीवन यापन करना पड़ता है। क्षेत्र में हैंडपंप लगे हैं, जो कि खराब पड़े हैं। पानी भरने के लिए दूर जाना पड़ता है।
- पूजा रायकवार, गृहणी  

नया हैंडपंप भी खराब
एक माह पहले हैंडपंप जल निगम की ओर से लगाया था, बोरिं लगभग फेल हो चुकी थी। बावजूद वहां पर हैंडपंप लगा गए। उसमें से केवल दो-चार बाल्टी पानी मिल रहा है।
कृष्ण कुमार, प्राईवेट कर्मी

लगातार आ रहा बिल
नलों में दस साल से बिल नहीं आया पर बिल लगातार देते जा रहे हैं। हर साल गर्मियों में पानी का संकट बढ़ जाता है इसलिए लोगों ने जल संस्थान में बिल भरना ही बंद कर दिया।
कायनात, गृहणी

काम छोड़ देते हैं
टैंकरों के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं। समय पर टैंकर न आने पर कभी कभार काम छोड़ कर घर पर रहना पड़ता है। हैंडपंप लगे हुए हैं पर उसमें पानी नहीं आ रहा है।  
विज्ञापन

शकील, चालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें