फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में हादसा: टायर फटने से अनियंत्रित हुआ ट्रक, फिर लगी भीषण आग; चालक और क्लीनर झुलसे

Tue, 17 Sep 2024 12:37 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

झांसी में सड़क पर चलते हुए ट्रक में अचानक आग लग गई। जिसकी वजह से अनिंयत्रित ट्रक खंभे से जा टकराया। इसके बाद ट्रक पलटा और उसमें अचानक से आग लग गई।
विज्ञापन
टायर फटने से ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार सुबह झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना के सेसा गांव के पास ट्रक का तेज आवाज के साथ टायर फट गया। इससे ट्रक असंतुलित होकर खंभे टकराकर पलट गया। ट्रक में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से उसमें सवार चालक एवं क्लीनर झुलस गए। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गुवाहटी से प्याज लादकर ट्रक कानपुर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है सुबह करीब करीब छह बजे जैसे ही ट्रक सेसा गांव के पास पहुंचा, उसका टायर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे ट्रक की असंतुलित होकर ब्रिज के नीचे खंभे से जा टकराया।

टक्कर होने के बाद ट्रक पलट गया। उसमें आग लग गई। ट्रक के अंदर चालक गुरूचरण और उसका साथी क्लीनर फंस गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों को अंदर से निकाला गया। दोनों झुलस गए थे। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें