फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बच्चों के बीच सो रही मां की हत्या, तड़के खून से सना मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
विज्ञापन

(टोड़ी फतेहपुर) झांसी। टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ाई गांव में बच्चों के साथ सो रही महिला की भोथरे हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार तड़के उसका खून से सना शव बिस्तर पर मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुढ़ाई गांव निवासी भूपत अहिरवार हरियाणा के रोहतक में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी रजनी अहिरवार (35) गांव में बने प्रधानमंत्री आवास में तीन बेटियों मुस्कान, परी, विद्या और तीन वर्षीय बेटे दिव्यांश के साथ रहती थी। सास फूला देवी गांव के बाहर स्थित दूसरे मकान में रहती हैं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद रजनी बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई। दिव्यांश रजनी के साथ एक बिस्तर पर सो रहा था, जबकि मुस्कान और विद्या दूसरे बिस्तर पर थीं। मंझली बेटी परी दादी के पास सो रही थी।
शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे दिव्यांश के रोने की आवाज सुनकर मुस्कान की नींद खुली। उसने मां को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। रजनी के गले और नाक पर किसी भारी एवं बिना धार वाले हथियार से कई वार किए गए थे। कमरे में चारों ओर खून फैला था। घबराई मुस्कान ने पड़ोसियों को बुलाकर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही एसपी (आरए) डॉ. अरविंद कुमार, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कमरे में लूटपाट का कोई निशान नहीं मिला है। आशंका जताई जा रही है कि महिला पर सोते समय हमला किया गया। कूलर की तेज आवाज के कारण बच्चों की नींद नहीं खुल सकी।
विज्ञापन

पुलिस को मौके से रजनी का मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस उसकी कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। सास फूला देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
-
हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। - डॉ. अरविंद कुमार, एसपी (आरए)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें