फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बेटे को जन्म देने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से प्रसूता की हुई मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Sat, 28 Feb 2026 02:10 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परिजनों का आरोप है कि सामान्य प्रसव कराने के चक्कर में चिकित्सक ने हेमलता के पेट को बेल्ट से बांधकर दबाया। इस वजह से प्रसव के बाद रक्तस्राव आरंभ हो गया। हालत न सुधरने पर मेडिकल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस जांच। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरगांव के छिरौना गांव की हेमलता (27) की प्रसव के बाद अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई। परिजन चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। चिरगांव पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छिरौना निवासी आकाश की तीन साल पहले शादी हुई थी। पत्नी हेमलता को पहला पुत्र ऑपरेशन से हुआ था। अभी वह दो साल का है। परिजनों ने बताया कि दोबारा गर्भवती होने पर हेमलता का चिरगांव स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में उपचार चल रहा था। डॉक्टर ने प्रसव के नाम पर 25 हजार रुपये ले लिए। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे हेमलता को सामान्य प्रसव से बेटा हुआ। परिजनों का आरोप है कि सामान्य प्रसव कराने के चक्कर में चिकित्सक ने हेमलता के पेट को बेल्ट से बांधकर दबाया। इस वजह से प्रसव के बाद रक्तस्राव आरंभ हो गया। डॉक्टर ने परिजनों को यह बात नहीं बताई। परिजन घर चले गए। दोपहर करीब 2 बजे डॉक्टर ने फोन करके उनको अस्पताल बुलाया और रक्तस्राव न रुकने की बात बताई। नाराज परिजन हंगामा करने लगे। उधर, हेमलता की हालत बिगड़ने लगी। यह देख उसे तुरंत झांसी स्थित प्राइवेट अस्पताल लेकर आए। हालत न सुधरने पर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद हेमलता ने दम तोड़ दिया। चिरगांव थानाध्यक्ष राहुल राठौर ने बताया कि हेमलता के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें