फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का नाम माता, पिता का पिता जी

Fri, 08 Jan 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत तैयार की गईं लाभार्थियों की सूची में व्यापक गड़बड़ियां मिली हैं। सूची बनाने वालों में लाभार्थी के नाम के साथ उसके पिता का नाम पिताजी व मां का नाम माता लिख दिया है। यही नहीं, जिन लोगों के माता-पिता का नाम इस तरह लिखा गया है, सभी के पते में मकान संख्या शून्य दर्शाई गई है।
विज्ञापन


नगर निगम के वार्ड संख्या 14 खुशीपुरा में बनी लाभार्थियों की सूची में करीब तीस फीसदी नाम ऐसे हैं, जिनका विवरण अपूर्ण है। लोगों को आशंका है कि राशन का अनाज डकारने के लिए कोटेदारों से मिलीभगत करके फर्जी नाम सूची में जोड़े गए हैं। सूची में कुछ ऐसे लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं, जो आयकर दाता हैं और उनके नाम बंदूक के लाइसेंस तक हैं।

सभासद राजबिहारी राय ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि एक कोटेदार ने अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम अलग-अलग राशन कार्ड बनवा लिए हैं। उसी ने फर्जी नाम सूची में जुड़वाए हैं, जिससे वह राशन का बंदरबांट कर सके। उन्होंने जिलाधिकारी से सूची की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


राशन कार्डों में माता-पिता के नामों के स्थान पर माता-पिता लिखे होने की शिकायत अभी सामने नहीं आई है। यदि ऐसा हुआ है तो यह सर्वेयर की गलती है। मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें