फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महाकुंभ जाने के लिए दो हजार से अधिक लोगों ने मोंठ स्टेशन से की यात्रा

Thu, 30 Jan 2025 01:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला में जाने वाले यात्रियों की मोंठ रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ भाड़ रही। पिछले दो दिन में दइो हजार से अधिक लोगों ने मोंठ स्टेशन से प्रयागराज के लिए यात्रा की।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या के एक दिन पहले स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। यात्रियों को सुविधाजनक तरीके से ट्रेन में बैठने के लिए रेलवे स्टेशन स्टाफ, जीआरपी, आरपीएफ पुलिस के सिपाही जुटे रहे। स्टेशन अधीक्षक अजय नारायण तिवारी ने बताया कि प्रयागराज के लिए दो स्पेशल नियमित ट्रेन जा रही है। इसके अलावा इंटरसिटी को भी शनिवार और रविवार को कानपुर से प्रयागराज के लिए मोड़ दिया गया है। बुधवार को भी एक सुपरफास्ट ट्रेन झांसी से जा रही है। इस पर यात्रियों का आवागमन रहता है। मालूम हो कि जब से महाकुंभ शुरू हुआ लगभग 300 से 400 सवारियां प्रतिदिन मोंठ स्टेशन से ट्रेनों में यात्रा कर रही हैं, लेकिन पिछले दो दिनों में इसकी संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। सोमवार और मंगलवार को काफी संख्या में लोगों ने ट्रेन से यात्रा की। लगभग दो हजार श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के लिए स्टेशन से यात्रा शुरू की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें