फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शराब की दो सौ से ज्यादा दुकानों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नकली शराब की लाइसेंसी दुकान से बिक्री होने का मामला पकड़े जाने के बाद अब जांच की जद में शराब की दो सौ से अधिक दुकानें आ गईं हैं। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र की दुकानें जांच की जद में हैं।
विज्ञापन

झांसी में नकली शराब बनाने की फैक्टरी पकड़े जाने और बनी हुई शराब को लाइसेंसी दुकान से बेचे जाने की गूंज लखनऊ तक में सुनाई दी है। प्रदेश के आबकारी मंत्री ने खुद मामले को संज्ञान में लेते हुए आबकारी विभाग के अफसरों पर कार्रवाई की है। इसके बाद स्थानीय अमला भी सक्रिय हो गया है। बता दें कि जनपद में देसी शराब की 280 और इंग्लिश की 86 दुकानें हैं। इनमें से लगभग दो सौ दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। अब इन दुकानों की भी जांच की जाएगी। आवंटन और बिक्री का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। इसके अलावा दुकानों में उपलब्ध देसी-विदेशी मदिरा की बोतलों की भी परख की जाएगी। पिछले तीन महीने की बिक्री का रिकार्ड भी देखा जाएगा। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की तत्परता से नकली शराब बनाने के खेल का खुलासा हुआ है। इसके बाद अब अन्य दुकानों की जांच भी की जाएगी। गड़बड़ी सामने आने पर संबंधितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें