फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोंठ : 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

Tue, 11 Feb 2025 01:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। 24 फरवरी से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। तहसील के 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। वहीं, कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज को उप संकलन केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल के 2589 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 2774 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा वॉयस रिकॉर्डिंग, दिव्यांग के लिए रैंप, परीक्षार्थियों के लिए समुचित रोशनी, हवा-पानी के समुचित इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस और प्रशासन की भी सख्ती रहेगी। प्रशासन की तरफ से स्टेटिक मजिस्ट्रेट सेक्टर में स्टेट और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जबकि पुलिस परीक्षा केंद्र के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करेगी। एसडीएम मोंठ तथा जोनल मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रशासन की तरफ से एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरे समय तैनात रहेगा। मोंठ तहसील में दो सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम मोंठ को बनाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें