फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मानसून सीजन नजदीक, गंदगी से बजबजा रहे नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रवासी बोले-कहीं नाला चोक तो कहीं सिल्ट नहीं हटाई गई, बारिश में जलभराव हो सकता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मानसून सीजन नजदीक है। मगर अब तक नगर के कई नाले अभी भी गंदगी से बजबजा रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कहीं नाला चोक है तो कहीं सिल्ट नहीं हटाई गई है। कुछ जगहों पर सफाई के नाम पर औपचारिकता की गई है। ऐसे में बारिश के सीजन में जलभराव हो सकता है।
विज्ञापन

इस बार नगर निगम की ओर से समय पर नालों की सफाई शुरू करवाई गई है। रोबोट के जरिये भी नाले साफ करवाए जा रहे हैं। ऐसे में कई नालों की तलीझाड़ सफाई भी हुई है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि जिन इलाकों में ज्यादा जलभराव होता है, उन्हें समय पर साफ करवा लिया है। इसके बावजूद अभी नाले का बाग, गुलाम गौस खां पार्क के पीछे, खुमान का बगीचा, सलीम बाग का नाला गंदगी से पटा है। किसी नाले के एक छोर पर सफाई करवाई गई है तो दूसरा छोड़ दिया गया है। हालांकि, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धीरेंद्र गुप्ता का कहना है कि खुमान का नाला और सलीम बाग के नाले की तलीझाड़ सफाई करवाई गई है। फिर से मौके पर जाकर सफाई का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन



ये बोले क्षेत्रवासी
.....................
गुलाम गौस खां पार्क के पास का नाला गंदगी से पटा है। सिल्ट भी जमा है। पता नहीं कैसी सफाई हुई है। - महेंद्र राजपूत।

गुलाम गौस खां पार्क के पीछे के नाले की पुलिया चोक है। पानी सड़क पर आता है। इसकी सफाई नहीं हो रही। - विशाल कुशवाहा।

सलीम बाग का नाला गंदगी से पटा है। नालियां भी चोक हैं। सफाई नहीं होती है। इससे मच्छर भी हो रहे हैं। - मो. सलीम।

नाले का बाग क्षेत्र में नाले की सफाई ही अब तक नहीं करवाई गई है। नाले में जगह-जगह कचरा फंसा है। - बलवान सिंह राजपूत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें